बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के चेनुआ महरई निवासी रामकवल चौधरी ने गांव निवासी चार लोगों पर अपने पुत्र और पुत्री को पुरानी रंजिश को लेकर गाली देते हुए मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि कुलदीप, उसके भाई मंदीप, कृष्णचन्द, उसके भाई लाल चन्द्र ने घर से कुछ काम से जा रहे उसके पुत्र संदीप चौधरी को पुरानी रंजिश को लेकर गाली देते हुए मारा पीटा, शोर मचाने पर जब उसकी पुत्री नीलू बचाने गई तो उसे भी मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान चोट लगने से उसका पुत्र मौके पर ही बेहोश हो गया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।