दीवाल ढहाने में पति, पत्नी, पुत्री पर मुकदमा

 

बस्ती ।दुबौलिया थाना क्षेत्र के डेइडीहा बुजुर्ग निवासी विश्वनाथ ने गांव निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर दीवाल ढहा देने, विरोध करने पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी डेइडीहा बाजार में किराने की दुकान हहै। वह दुकान के आगे बगल में अपनी जमीन में दीवाल उठवा रहा था, जिसे गांव निवासी ओमप्रकाश, उसकी पत्नी चित्रलेखा, पुत्री सुमन ने मिलकर तोड-फोड कर गिरा कर नष्ट कर दिया। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।