बच्चों के आपसी विवाद में बड़ो और बच्चों को मारापीटा

 

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के ससना गांव निवासी राजपाल शर्मा ने गांव निवासी तीन लोगों पर बच्चों के विवाद को लेकर गाली देने, मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी पंकज चौधरी, बड़कू, लाली ने मिलकर बच्चों के बीच हुए आपसी विवाद को लेकर गाली दी, जब उसने गाली देने से मना किया तो लाठी, डंडा, लात , मुक्का से उसे मारा पीटा, उसके बच्चों अरूण और तन्मय को भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत 3/202 4दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।