बस्ती । कलवारी थाना क्षेत्र के रजपुरवा निवासी बुजुर्ग फौदू ने गांव निवासी चार लोगों पर गाली और जान से मारने की धमकी देने, धान की फसल को काट कर नुकसान कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में 74 वर्षीय फौदू ने कहा है कि बिना उसको सूचना दिये गांव निवासी शिवपूजन, करन, राम सुभाग, राम भवन ने लेखपाल व काननूगो से विवादित जमीन गाटा संख्या 86 की पैमाइस करा लिया। जबकि उक्ट गाटा संख्या के सम्बन्ध में न्यायालय में वाद लम्बित है। इतना ही नहीं गाटा संख्या 87 में लगी धान की फसल को काटकर नुकसान कर दिया। जब इस बारे में वह आरोपियों के घर पूछने गया तो उनके द्वारा उसे गाली और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।