चेहरे पर बाइक की लाइट पड़ने के चलते मारा पीटा, दो पर मुकदमा

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैहार निवासी हरीश यादव ने दो लोगों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह मोटर साईकिल से आ रहा था। पिकौरासानी गांव के पास मोटर साईकिल की लाइट चेहरे पर पड़ने के चलते दयलापुर निवासी गोविन्द चौधरी, सोनू कन्नौजिया ने मिलकर उसे घेर कर मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दीी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।