जमीनी विवाद में मारने पीटने का आरोप, दो सगे भाइयों पर मुकदमा

 

बस्ती ।पैकोलिया थाना क्षेत्र के जाकहा गांव निवासी बबली पुत्री विमल कुमार ने गांव निवासी दो सगे भाइयों पर जमीनी विवाद के चलते गाली देते हुए लाठी, डंडे, लात, मक्का से मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ राजन, उसके भाई करूणाकर ने जमीनी विवाद के कारण गाली देते हुए उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।