बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के सिरसहवा गांव निवासी हनुमान तिवारी ने गांव निवासी तीन लोगों पर अपने पुत्र को गाली देते हुए मारने पीटने , जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि जजमानी में आने- जाने की बात को लेकर गांव निवासी आशीष तिवारी, उसकी बहन और पत्नी ने मिलकर उसके पुत्र अंकित तिवारी को गाली देते हुए लाठी, डंडे से मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।