बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अयोध्या मेडिकल कालेज में अध्यनरत युवती को तीन माह से अलग- अलग नम्बरों से फोन कर परेशान करने, पढ़ाई करने के लिए जाने पर जान से मार देने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के चाचा ने मेडिकल कालेज अयोध्या में पढ़ने वाली अपनी भतीजी के मोबाइल पर कई नम्बरों फोन कर परेशान करने का हर्रैया थाना क्षेत्र के छपिया खुर्द निवासी इरफान खान उर्फ छोटू उसके दो भाई लाल मोहम्मद, बरखू व अन्य अज्ञात पर आरोप लगाया है। कहा है कि तीन महीने पहले आरोपी अज्ञात नम्बरों से फोन कर उसकी भतीजी को परेशान करते थे। हर्रैया पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई, जिस पर आरोपियों के माफी मांगने पर दोबारा ऐसी गलती न करने की चेतावनी देते हुए सुलह समझौता करा दिया गया। लेकिन अज्ञात नम्बरों से काल कर प्रताड़ित करना बन्द नहीं हुआ। कहा है कि एक नवम्बर को उसके परिवार के बच्चे लक्ष्मी पूजा देखने गए थे, जहां आरोपियों ने गाली और धर्म का नाम लेकर उन्हे मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह भागकर बच्चे घर पहुंचे और परिवार वालों को इस बारे में बताया। जब आरोपियों के घर इस बारे में पूछताछ करने पहुंचने पर उनके द्वारा धर्म सूचक गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया गया, धमकी दी गई कि यदि अपनी भतीजी को पढाई करने के लिये भेजा तो उसको जान से मार देगे। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।