बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) की अध्यक्ष एसपी की पत्नी एवं एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने पुलिस परिवार के बच्चों को उपहार में मिठाई, पटाखा देकर दीपावली की खुशियां साझा की। बच्चों के बीच मिट्टी की मूर्ति बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चे खुश नजर आये। एसपी और उनकी पत्नी ने पुलिस कर्मियों, वामा सारथी के
सदस्यों को मिठाई, उपहार आदि देकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व अन्य पुलिस अधिकारी,कर्मचारी, वामा सारथी सदस्य मौजूद रहे।