जयप्रकाश शर्मा ने त्यौहार के दिन जरूरतमंदों एवम् बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का किया प्रयास। दिपावली त्यौहार के पुरानी परंपरा की झलक गुरुवार को गागरगाड में देखने को मिली।
शर्मा ने सैकड़ों जरूरतमंद पुरुषों, महिलाओं और बच्चों में मिठाई, अंगवस्त्र और नकदी वितरित करके क्षेत्र के हर घर में दीपोत्सव पर्व की खुशियां बिखेरने का प्रयास किया। दीपावली पर्व के दिन का शुभारंभ आवाम के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करके शर्मा ने एक दूसरे को शुभकामना दिया। अपने बधाई संदेश में जिले में सामाजिक समरसता के ध्वजवाहक समाज सेवी कुश्ती संग प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दीपावली। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की तरफ आगे बढ़ने का संबल प्रदान करता है। आर्थिक रूप से कमजोर तबके के चेहरे पर पर्व के खुशहाली की मुस्कान लाकर त्योहार मानने का अलग ही आनंद होता है। उन्होंने समाज के सुविधा संपन्न समुदाय को कमजोर तबके के चेहरे पर मुस्कान लाकर उनके साथ त्यौहार की खुशियां मनाने के लिए आगे आने की अपील किया। डा जयप्रकाश शर्मा ने जनपदवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए उन्हें शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की सलाह दिया।
बाबू राम शर्मा ने कहा कि त्यौहार और पर्व हमें भविष्य में समाज के प्रति बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे में इस दीपावली पर समाज के दबे कुचले वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लाकर मनाने का संकल्प लेना होगा। श्री शर्मा ने भविष्य में कबीर की सरजमीं को खुशहाली और तरक्की के मार्ग पर ले जाने का संकल्प लिया।
डा जयप्रकाश शर्मा ने जनपदवासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए सभी के खुशहाल जीवन की कामना किया। इस दौरा प्रमुख संग जिलाध्यक्ष राममिलन यादव गणेश पांडे, जुबेर अहमद रमाकांत चौधरी सोना शर्मा वीर अंदर यादव शहीद अहमद जितेंदर प्रदीप मनोज यादव राम प्रीतम अवतार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Post Views: 217