रंजिशन मारा पीटा, छत से दे दिया धक्का,तीन सगे भाइयों पर मुकदमा

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के माली टोला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों मे जमकर मार पीट हुई। विपक्षी घर में घुसकर छत पर चढ गए,एक युवक को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए छत से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।
नगर थाना क्षेत्र के माली टोला निवासी बृजेश सोनकर ने नगर पुलिस को दी गई तहरीर मे आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर गाँव निवासी तीन सगे भाई रमेश,दिनेश, छोटू उसकी छत पर चढ गए, मारा पीटा, जान से मारने की धमकी देते हुए छत से धक्का दे दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।