बस्ती अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में धनतेरस, दीपावली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर अभी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस आकड़ों के मुताबिक इस बार 1353 स्थानों पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं रखी जाएंगी। सबसे अधिक 143 प्रतिमाएं सोनहा थानाक्षेत्र और सबसे कम 32 स्थानों पर छावनी थानाक्षेत्र में स्थापित की जाएंगी। पिछले वर्ष लक्ष्मी गणेश पूजा व मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी जिले में कोई विवाद या बवाल नहीं हुआ था। आगे भी स्थिति सामान्य रहे इसको लेकर थानावार ने तैयारी शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी, थाना और चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही शहर को जोन और सेक्टर में बांटा जा रहा है। शहर में जाम न लगे इसकी भी यातायात पुलिस द्वारा व्यवस्था की जा रही है। कई रूट को तीन दिन के लिए डाइवर्ट भी किया जाना है। प्रतिमा विसर्जन स्थल पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने हैं। पुरानी बस्ती व कोतवाली थानाक्षेत्र को संवेदनशील बताया गया है। क्षेत्राधिकारी, थाना और चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही शहर को जोन और सेक्टर में बांटा गया है।इसके साथ ही धनतेरस से लेकर भैयादूज तक शहर में जाम न लगे इसकी भी यातायात पुलिस की ओर से व्यवस्था की गई है। शहर में तीन स्थानों पर रूट क डाइवर्जन भी लागू किया जाएगा।किया गया है। कुआनो स्थित अमहट घाट पर विसर्जन स्थल पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पटाखा वह विस्फोटक पदार्थ की बिक्री निर्धारित स्थल पर हो इस पर पुलिस पालन कराएगी। दीपावली को लेकर पुलिस गश्त आरंभ कर दी गई है।