देवर पर लगाया बिजली, पानी बाधित करने का आरोप

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के पिकौरा दत्तूराय निवासी लक्ष्मी सिंह पत्नी अभय प्रताप सिंह ने अपने देवर पर विद्युत कनेक्शन व पानी वाधित करने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वर्तमान में खाद्य एव रसद विभाग में विपणन निरीक्षक के पद पर कार्यरत उनका देवर विजय बहादुर सिंह ने उसका विद्युत कनेक्शन व पानी बाधित कर दिया है। इस बारे में विरोध करने पर उसके द्वारा गाली और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।