बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ छेड़खानी करने, विरोध करने पर गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित के पिता ने रफीकुल्लाह, उसके भाई सलमान, समीर व अनिल, कालिया, टिकोरी पर आरोप लगाया गया है कि वे रास्ते में डीजे बजा रहे थे। इस बीच दुकान बन्द कर उसके दो बेटे और बहू घर खाना खाने जा रहे थे। आरोपियों ने घर आते समय उसकी बहू के साथ छेड़खानी की, विरोध करने पर मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।