बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के कड़जा अजमतपुर निवासी दीनदयाल ने अपने पट्टीदार पर कहासुनी को लेकर मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पट्टीदार अर्जुन विश्वकर्मा और उसके बीच सामान को लेकर कहासुनी हुई। जिसे लेकर आरोपी, उसके दो पुत्रों सूर्यभान, बृजभान व एक अन्य अज्ञात ने मिलकर उसे, उसकी पत्नी और मां को गाली देते हुए मारा पीटा, जान माल की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।