बस्ती ।छावनी थाना क्षेत्र के केनौना निवासी सन्तोष निषाद ने गांव निवासी तीन लोगों पर अपनी बहन और होने वाले बहनोई को मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी रोहित, राहुल, सोनू रात करीब 12 बजे अचानक उसके घर आकर उसके होने 0/2 4बहनोई को गाली देने लगे, विरोध करने पर मारा पीटा, जब उसकी बहन बीच बचाव करने लगी तो उसे भी गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।