बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के देईपार निवासी एक ज्वैलर्स की दुकान से दो युवक सोने की चेन चुराकर चलता बने। पुलिस को दी गई तहरीर में किरन वर्मा पत्नी घनश्याम सोनी ने कहा है कि देईपार में मकान व दुकान बनवाकर उसने घनश्याम ज्वैलर्स के नाम से दुकान किया है। 21 अक्टूबर को शाम 5 बजे के करीब दो युवक उसकी दुकान पर आए। एक चांदी का ताबीज और एक सोने का ओम का लाकेट 19 सौ रूपए में खरीदा, इसके बाद दूसरे दिदन 22 अक्टूबर को दिन में करीब 11 बजें वे दोनो फिर से पहुंचे और खरीदे गए लाकेट को वापस कर सोने की टप्स लिया, जिसकी कीमत 63 सौ रूपए थी। दोनो ने लाकेट वापसी के बाद टप्स के भुगतान के रूप् में 43 सौ रूप्ए भी दिया। इसके बाद सोने की चेन दिखाने को कहा, उसके द्वारा उन्हे सोने की चेन दिखाया गया, जिसे उनके द्वारा नहीं लिया गया। चेन को उसने रैक में रख दिया। उन दोनो के जाने के बाद जब उसने काउंटर के पास रखे रैक को खोलकर सोने की चेन की पन्नी वाली डिब्बी खोजने लगी तो चेन गायब मिली। आशंका जताया है कि सोने की चेन वाली पन्नी दुकान पर आए दोनो युवको ने चोरी कर ली। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।