16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी, विरोध पर मारा पीटा

 

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़खानी करने, विरोध करने पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने गांव निवासी नन्दू पर आरोप लगाया है कि उसने उसकी नाबालिग बेटी को घर पर अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की, अपशब्दों का प्रयोग किया। जब उसकी बेटी ने इस बात का विरोध किया तो उसे मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार परआरोपी के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।