शादी का झांसा देकर किया बात, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

 

बस्ती ।हरैया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक युवक पर अपने प्यार के जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर बात करने, वीडियो काल से गलत वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, उसकी अन्यत्र शादी तय हो जाने पर वीडियों को उसके होने वाले पति के वाट्सएप् पर भेज देने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में हर्रैया थाना क्षेत्र के ब्यारेपुर गुमान निवासी नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि उसने उसे अपने जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उससे बात की, वीडियोकाल से गलत वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया, जब उसने उससे बात करना बन्द कर दिया और उसकी शादी तय हो गई तो गाली देते हुए शादी तोड़वाने की धमकी दी। जिससे उसकी शादी तय हुई थी उसके वाट्सएप् पर वीडियो को भेज दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।