समूह से लिए लोन का पैसा न चुका पाने पर नदी में कूदा युवक, मौके से मिला सुसाइड नोट

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर निवासी एक युवक चंद उर्फ बिफई के शुक्रवार की शाम अमहट कुआनों नदी मे कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया।सूचना पाकर मौके पर पहुँची नगर पुलिस ने मौके से मोटर साइकिल, पैंट,शर्ट बरामद किया है। कपडे में से एक सुसाइड नोट भी मिला है,जिसमें समूह के लोन पर लिया पैसा न चुका पाने के कारण परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने गोताखोर लगाकर नदी में उसकी तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात होने की वजह से गोताखोर वापस आ गए।
बताया जाता है कि मोटरसाइकिल लेकर अमहट पुल फोरलेन के पास पहुंचकर युवक ने कपड़े उतारकर कर रख दिया। एक सुसाइड नोट भी लिखकर रखा, जिसमें उसने समूह से उधार लिए रूपये के कारण उसके के कर्मचारी द्वारा परेशान करने गालियाँ व धमकी देने के चलते सुसाइड करने की बात कहा है। सुसाइड नोट मे लिखा है कि नमक रोटी खा लेना लेकिन समूह से कभी रूपये मत लेना।
थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर मोटरसाइकिल, कपडा, सुसाइड नोट मिला है लेकिन किसी ने नदी मे कूदते हुए उसे नहीं देखा। आशंका जताई जा रही है कि युवक नदी मे कूदा है। पुलिस नदी मे उसकी तलाश करवा रही है।