बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के नौना निवासी कालिका प्रसाद तिवारी ने दो सगे भाइयों और एक भाई के पुत्र पर शराब पीकर गाली देने, मना करने पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी घनश्याम दारु पीकर उसे गाली दे रहा था, जब उसने उसे गाली देने से मना किया तो उसके भाई महेश, और घनश्याम के छोटे बेटे ने ईट चलाकर, लात मुक्का से उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।