युवती से दुष्कर्म में वांछित गिरफ्तार

 

बस्ती। नगर पुलिस ने दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट मे नामजद फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया‌।
नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दलित युवती से दुष्कर्म के मामले में परसरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौलियाधीश निवासी चंद्र प्रकाश उर्फ कालिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह पुलिस गिरफ्त में नहीं आ पाया था। कई महीनों से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उसके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे नगर बाजार तिराहे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।