बस्ती – आज 02 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत रूधौली बाजार कार्यालय पर स्वच्छता दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम के दौरान मा. नगर पंचायत पंचायत रूधौली अध्यक्ष धीरसेन निषाद जी द्वारा स्वच्छता ही सेवा महाअभियान में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए अधिशाषी अधिकारी सुश्री कीर्ति सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।