
बस्ती – आज दिनांक 2 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया , महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती तथा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 का समापन समारोह दो सत्रों में संपन्न हुआ
प्रथम सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेविकाओं द्वारा महाविद्यालय प्रांगण और छात्रावास की साफ सफाई की गई महाविद्यालय से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई ,रैली को प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,आज की जन जागरूकता रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर बस्ती शहर के गांधी नगर से होते हुए जिला महिला चिकित्सालय बस्ती में पहुंची , यहां अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को एन एस एस स्वयं सेविकाओं द्वारा फल वितरण किया गया, अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को जिसमे वृद्ध जन और बच्चों ,अस्पताल के सफाई कर्मियों को भी सेव और केला स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया गया,
द्वितीय सत्र का प्रारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ । प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छ्ता और सेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, इसलिए हम सभी का दायित्व है कि भारतीय संस्कृति की इस अवधारणा को अपने जीवन में चरितार्थ करे,इस अवसर पर प्राचार्या द्वारा महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रघुवर पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना की महाविद्यालय इकाई द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाए गए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ सुधा त्रिपाठी ने किया,
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ सीमा सिंह, डा नूतन यादव, डॉ वीना सिंह, डॉ सुहासिनी सिंह, डॉ रुचि श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, डॉ संतोष यदुवंशी,नेहा परवीन, डॉ कमलेश पांडेय,नेहा श्रीवास्तव,मोनी पांडेय, डॉ प्रियंका मिश्र,पूनम यादव, सूर्या उपाध्याय,और एन एस एस की स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं

