बाघ के हमले से युवक की मौत

लखनऊ बहराइच और लखीमपुर में रविवार को बाघ के हमले से ग्रामीणों भयभीत हो गए। भी बढ़ रहे हैं। बहराइच कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज से सटे धर्मपुर बेझा जंगल के पास खेत की रखवाली करने गए किसान 40 वर्षीय कंधई को बाघ ने मार डाला, वन विभाग की टीम पगचिह्न तलाश रही है। लखीमपुर के महेशपुर रेंज में बाघ ने 24 घंटों में हमलाकर तीन लोगों को घायल किया है। रविवार को तेजपाल को जख्मी कर दिया।

बहराइच में मिहींपुरव के ककरहा रेंज के जंगल से सटे धर्मपुर बेझा गांव में कंबई की बाघ के हमले में मौत हो गई। परिवारजन को क्षत विक्षत शव बाग में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान भी हैं। नाराज परिवारजन व ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से इन्कार कर दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम पगचिह्न तलाश रही है। कतर्नियाघाट डीएफओ बी शिवशंकर ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा कि मौत किसके हमले में हुई है।

लखीमपुर में ममरी के लंदनपुर ग्रंट के ग्राम भदहैंया में 40 वर्षीय तेजपाल को रविवार को बाधिन ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। तेजपाल साथियों के साथ गन्ने की पत्ती तोड़ने गए थे। बाघ ने उनको लहूलुहान कर दिया। अचानक हमले से वहां भगदड़ मच गई। महेशपुर में 24 घंटों के अंदर बाघ के हमलों में तीन लोगों के घायल होने से लोगों में दहशत है। करीब एक महीने पहले बिलहरी बीट के ग्राम इमलिया के अमरीश और उसके बाद मूड़ा अस्सी के जाकिर को बाघ गन्ने में खेत में मौत के घाट उतार चुका है। यहां अब तक बाघ हमलों में 16 लोगों की मौतें हो चुकी हैं।