हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने सदन में उठाई मनोरमा व कुआनो नदी के पुनर्जीवन की मांग

हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने सदन में उठाई मनोरमा व कुआनो नदी के पुनर्जीवन की मांग

शक्ति शरण उपाध्याय

बस्ती । उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हर्रैया के लोकप्रिय जननायक विधायक अजय सिंह जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र की जीवनदायिनी पवित्र मनोरमा नदी, जनपद की कुआनो नदी तथा क्षेत्र के विभिन्न तालाबों एवं झीलों में निरंतर घटते जलस्तर, बढ़ते प्रदूषण, गंदगी और हो रहे अतिक्रमण का गंभीर विषय सदन में मजबूती से उठाया।
विधायक अजय सिंह जी विगत कई वर्षों से पवित्र मनोरमा नदी के पुनर्जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए इन नदियों और जलाशयों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना बनाए जाने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में भी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से आग्रह किया था तथा आज पुनः इस अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग दोहराई।
विधायक अजय सिंह जी ने कहा कि नदियाँ और जल स्रोत केवल पर्यावरणीय धरोहर ही नहीं, बल्कि जनजीवन, कृषि और भविष्य की आधारशिला हैं। इनका संरक्षण समय की आवश्यकता है।उन्होंने संबंधित विभागों से जलस्तर बढ़ाने, प्रदूषण नियंत्रण, अवैध अतिक्रमण हटाने एवं तालाबों-झीलों के पुनर्जीवन हेतु व्यापक अभियान चलाने की मांग की। हर्रैया की जनता के हितों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए उनका यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।