हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में संगठन मजबूती और धर्म रक्षा पर जोर
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। हिंदू युवा वाहिनी जनपद बस्ती की परशुरामपुर ब्लॉक इकाई की आवश्यक बैठक हनुमान मंदिर, सिकंदरपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष साहब पाठक ने की, जबकि संचालन विनोद गुप्ता ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विनय सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के संकल्पों पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा, धर्म रक्षा तथा मठ-मंदिरों की सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं से ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 2027 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश जायसवाल एवं विजय द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूज्य महाराज जी की तरह अडिग होकर संगठन के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि हिंदू बहन-बेटियों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, जिला मंत्री अजय कन्नौजिया, ब्लॉक संयोजक शनि कुमार, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, अमन कन्नौजिया, रोशन लाल, प्रेम कुमार, ब्लॉक महामंत्री सुमित गुप्ता, मंत्री रामअवतार, विनय विश्वकर्मा, अंकित शर्मा, लकी कुमार, राहुल सोनकर, जगदीश चौधरी, रवि साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को केसरिया अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।