पत्रकार को पितृ शोक

पत्रकार को पितृ शोक

 

बस्ती। हरैया तहसील क्षेत्र के देबया बक्स पांडेय गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार अभय वर्मा के पिता सालिकराम वर्मा 76 वर्ष का मंगलवार की शाम पैतृक निवास पर ही देहावसान हो गया। यह स्वास संबंधित बीमारी से ग्रस्त थे। लखनऊ के निजी अस्पताल से इलाज करा कर अस्पताल द्वारा छुट्टी मिलने से स्वजन इन्हें घर ले आए थे। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ा , और जब तक इन्हें अस्पताल पहुंचाया जाए निधन हो गया। यह खबर सुनते ही घर पर पहुंचकर शोक व्यक्त करने वालों की भीड़ लग गई। इनका अंतिम संस्कार पवित्र सरयू नदी के तट पर अयोध्या धाम में बुधवार को किया गया। मुखाग्नि वरिष्ठ पत्रकार अभय वर्मा ने दिया। जहां वरिष्ठ पत्रकार अनिल ओझा, राजेश सिंह विशेन,पवन वर्मा, सत्यदेव शुक्ला, पारसनाथ मौर्या, जनार्दन पांडेय, शक्तिशरण उपाध्याय,मोतीचंद सैनी, शैलेन्द्र सिंह, अविनाश ओझा, कैलाशनाथ पांडेय आदि के साथ पूर्व प्रमुख योगेन्द्र सिंह,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के तमाम जनप्रतिनिधि व संभ्रांत लोग मौजूद रहे।