गोंडा की सरज़मीन पर उर्स ए मीनाई 16 से 18 अक्टूबर तक

अनुराग लक्ष्य, 30 सितंबर

सलीम बस्तवी अज़ीज़ी

मुम्बई संवाददाता ।

खुशी की बात है कि उत्तर प्रदेश के ज़िला गोंडा की सरजमीन पर 56 वां उर्स ए मीनाई हज़रत ए मखदूम इकराम मीना शाह की याद में बड़े अकीदत के साथ मनाया जाने वाला है। जो सोलह अक्टूबर से अठारह अक्टूबर तक अपने रवायती अंदाज़ में चलेगा। जिसमें तलबा के जश्न ए दस्तार बंदी का भी आयोजित किया गया है।

आपको बताते चलें कि सोलह अक्टूबर को मूए मुबारक की जियारत के साथ जश्न ए दस्तार बंदी , का एहतमाम है।

सत्तरह अक्टूबर को कुरआन ख्वानी और कुल शरीफ, दुआ के साथ अठारह अक्टूबर को गुस्ल मज़ार शरीफ मुख्य रूप से शामिल हैं।

आपको बताते चलें कि इस उर्स ए मर्नाई के मौके पर हज़ारों की तादाद में ज़ायरीन गोण्डा की सरजमीं पर पहुंच कर अपनी अपनी अकीदत और मुहब्बत का नज़राना पेश कर के सरकार इकराम मीना शाह की दुआओं का फैज़ान समेट कर अपनी ज़िंदगी को गुल ए गुलज़ार बनाते हैं।