बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने घर में अकेली पाकर छेड़खानी करने, जबरिया सम्बन्ध बनाने की कोशिश करने का परिवार के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में 35 वर्षीय बाबर अली पर आरोप लगाया है कि उसने घर में उसे अकेली पाकर उसके साथ छेड़खानी की, जबरिया उसके साथ सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया। जब उसने अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में बताया तो उन्होंने उसे ही चुप करा दिया। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और शाम के समय वह उसका हाथ जबरदस्ती पकडकर कमरे में खीचकर ले गया, जबरन सम्बन्ध बनाने की कोशिश की, जब उसने विरोध किया तो उसका कपड़ा फाड दिया, शोर मचाने व चिल्लाने पर गाली देते हुए उसे मारा, पीटा, जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे में बन्द कर दिया। आठ जुलाई को हुई इस घटना के मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।