बस्ती।लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक युवक पर उसके होने वाले पति के मोबाइल नम्बर पर शादी तोडने की बात करने, उसे बदनाम करने की नीयत से होने वाले पति के मोबाइल पर गन्दे मैसेज भेजने, ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी उमापति के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।