बस्ती: सितंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोतवाली थानाक्षेत्र से बुधवार की सुबह तकरीबन आठ बजे अचानक 15 व 16 वर्षीया दो सहेलियां गायब हो गयीं। स्वजन का कहना है कि दोनों एक साथ स्कूल में पढ़ने गई थीं, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। अब पुलिस उनके घर से लेकर स्कूल तक के सीसीटीवी को खंगाल रही है। उनके मोबाइल का काल डिटेल निकला कर बीटीएस के जरिए उनका उनका पता लगाने में कोतवाली पुलिस जुट गई है।
दोनों लड़कियों के स्वजन स्थानीय थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और छानबीन में जुट गई। इस संबंध में शहर कोतवाल राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो बच्चियों के लापता होने की शिकायत मिली है। स्वजन से पूछताछ कर सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। बताया कि दोनों के घर से स्कूल तक के सभी स्थानों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और जिले के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाला जा रहा है। सर्विलांस सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही दोनों का पता कर लिया जाएगा। कुछ क्लू हाथ लगे हैं।