बस्ती: जिला जज कुलदीप सक्सेना, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक गोपालकृष्ण चौधरी ने भारी पुलिस फाेर्स के साथ गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा के संचालन, सभी बैरकों में कैदियों की सघन तलाशी कराई। पाकशाला को देखा एवं भोजन की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कैदियों से खानपान व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। न्यायिक, प्रशानिक व पुलिस अधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कैदियों को खाना व नाश्ता दिया जाए। सीसीटीवी कैमरों का संचालन निरंतर रहे। साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। कैदियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। मौजूद सभी जेल कर्मियों को उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन सही तरीके से करने का निर्देश दिया। इस दौरान अधीक्षक जिला कारागार अंकेक्षिता श्रीवास्तव, जेलर राजीव कुमार मिश्र, पीआरओ एसपी पवन मिश्र, उप कारापाल रोशनजहां सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक, अस्पताल, मेस आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया गया एवं मौजूद सभी जेल कर्मियों को उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन सही तरीके से करने हेतु निर्देश दिया गया | निरीक्षण के दौरान पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक बस्ती व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें |