महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।भारी बारिश एवं तूफान के चलते मुख्य पंडाल को रात्रि में काफी क्षति हुई परंतु समय रहते हुए सारी व्यवस्था मुख्य भवन भारत कल्याण प्रतिष्ठान के हॉल में की गई। शिविर का उद्घाटन अयोध्या जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह , एसएसपी राज करण नैय्यर , मणिराम दास छावनी के महंत कमल नयन दास , श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास से चंपत राय , ट्रस्टी अनिल मिश्रा , दिनेंद्र दास महाराज, मीडिया प्रभारी शरद शर्मा एवं नगर आयुक्त संतोष शर्मा द्वारा किया गया।
महंत कमल नयन दास द्वारा आशीर्वचन बोले गए और उन्होंने श्रद्धेय अशोक सिंहल जी को एवं अशोक सिंहल फाउंडेशन को इस शिविर के आयोजन के लिए सराहना प्रदान की, श्रद्धेय अशोक सिंहल जी को याद करते हुए उन्हों ने कहा अशोक जी का संपूर्ण जीवन समाज राष्ट्र को समर्पित रहा वह अपने जीवन को रामकाज कींह बिनु मोहि कंहा विश्राम को चरितार्थ किया।
शिविर के व्यवस्थापक मनोज तिवारी और शिखर अग्रवाल ने बताया कि कुल 750 पंजीकरण प्राप्त हुए थे जिसमे से आज 65 लोगों को फोन कर के बुलाया गया था परंतु भरी बारिश के चलते काम लोग ही पहुंच पाए।आज शिविर में 40 दिव्यांगो को अंग प्रदान किए गए जिसमे कृत्रिम हाथ, पैर एवं कैलिपर हैं। 40 लोगों की आंखों की एवं रक्त की जांच की गई तथा चश्मे वितरित किए गए।
शनिवार के लिए 60 दिव्यांग जनों को फोन करके बुलाया गया है।