मोहित अपहरण हत्याकांड की जांच एसआईटी करेगी

बस्ती:  सितंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बहुचर्चित मोहित अपहरण व हत्याकांड की जांच एसआईटी करेगी। जल्द ही विवेचना पूरी कर चार्जसीट अदालत भेज दी जाएगी। अपहरण व हत्याकांड में अब तक 16 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपित जेल में निरुद्ध हैं। हालांकि अभी भी तीन अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पूर्व में गठित पुलिस टीम व एसआइटी की ओर से उनके संभावित ठिकाने छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए एसआइटी जुट गई है।पुलिस अधीक्षक ने इसकी विवेचना कोतवाली पुलिस से हटा कर एसआइटी के निरीक्षक संजय कुमार व उनकी टीम को सौंपी है। मालूम हो कि शहर के पिकौरदत्तूराय मोहल्ले में एक मकान में किराए पर मोहित यादव रहता था। वह मूलरूप से लालगंज थानाक्षेत्र के सुकरौली गांव का रहने वाला था। 12 जुलाई 2024 की दोपहर में करीब एक बजे दो बाइक से पहुंचे आरोपितों ने उसका अपहरण कर हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस मृतक का शव बरामद नहीं कर सकी।