लव,सेक्स,धोखे का शिकार हो गई युवती, झांसा देकर किया दुष्कर्म, शादी करने से किया इंकार

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हथिनास निवासी राम गौड ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया, उससे शादी करने की बात की। शादी का झांसा देकर उसके सााथ कई बार दुष्कर्म किया। जब भी वह शादी करने की बात करती थी तो वह किसी न किसी बहाने टाल देता था। यह वायदा करता था कि समय आने पर शादी कर लेंगे। काफी समय बीत जाने के बाद जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। शादी करने की बात पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जाँच कर रही है।