छात्र, छात्राओं को दी डिजिटल अरेस्टिंग,साइबर फ्राड की जानकारी

बताया बचने का तरीका

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के देवखर स्थित शांति देवी आर्यन मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र, छात्राओं को जागरूक किया गय साइबर क्राइम जागरूकता एवं डिजिटल अरेस्टिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हे ऑनलाइन सॉफ्ट फ्रॉड, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, वेबसाइट हैक, एटीएम डेबिट कार्ड फ्रॉड, मनी लांड्रिंग,इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर फ्रॉड, इंटरनेट बैंकिंग फ्रॉड, महिला सम्बन्धी अपराध होने पर 1090, 1076, 112 की उपयोगिता, सोशल मीडिया फेसबुक, वाट््सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के बारे में जागरूक किया गया। डिजिटल अरेस्टिंग क्या है, डिजिटल हाउस अरेस्ट से बचने के तीन तरीके क्या है, इसके बारे में जानकारी दी गई। साइबर क्राइम होने पर साइबर हेल्प नंबर 1930 वेबसाइट पर शिकायत करने के बारे में बताया गया।प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र दुबे, कांस्टेबल चंद्र प्रकाश मिश्र, महिला कांस्टेबल विभूति शुक्ला ने छात्र, छात्राओं को जागरूक करते हुए जरूरत पड़ने पर बताए गये सुझावों, जानकारियों का प्रयोग करने को कहा।
विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य दिनेश उपाध्याय, अध्यापक सरवन सिंह, मनोज धर द्विवेदी, शैलेश यादव, विशाल सिंह, ममता सिंह आदि उपस्थिति रहे।