फर्जीवाड़ा कर दूसरे की जमीन रख दिया गिरवी, पति, पत्नी समेत चार पर मुकदमा

बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के सिकन्दपुर निवासी रामकुमार ने चार लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। हर्रैया पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी अरविन्द कुमार, उसकी पत्नी किरन वर्मा, जगन्नाथ और नेवादा निवासी विनय कुमार श्रीवास्तव पर आरोप लगाया है कि उसकी जमीन हड़पने के लिए धोखाधड़ी और फरेब कर कूटरचित दस्तावेज का प्रयोग कर उसकी जमीन को गिरवी रख दिया। रजिस्ट्री आफिस हर्रैया में आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से फर्जीवाड़ा किया। जानकारी होने पर जब आरोपियों से उसने गिरवी के कागजात मांगे तो वापस करने की जगह उसे गाली और जानमाल की धमकी मिली। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।