बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के देईपार बुजुर्ग निवासी शिवकुमार यादव की पुत्री प्रीती यादव ने ससुराल वालों पर दहेज में पांच लाख रूपए की मांग को लेकर मारने पीटने, शारीरिक, मानसिक रुप से प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाना पर दी गई तहरीर में कहा है कि ससुराल में जीवन असुरक्षित होने के कारण वह अपने मायके पिता के घर रह रही है।
तहरीर के आधार पर महिला थाना पुलिस लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के मोहल्ला भगवती बिहार खरिका रोड, तेलीबाग निवासी पीड़िता के पति विकास यादव, ससुर रामतेज यादव, उसकी सास, देवर, चार ननदों के खिलाफ बीएनएस व डीपी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।