हिन्दी दिवस पर हृदयोद्गार

हिन्दी देश काल की भाषा।

हिन्दी जीवन की परिभाषा।

हिन्दी सकल सिद्धि की दाता। 

हिन्दी तो है अपनी माता।

हिन्दी है पहचान हमारी।

आन हमारी शान हमारी।

घोर तिमिर में हिन्दी आशा। 

हिन्दी करती दूर हताशा।

हिन्दी तुलसी की चौपाई।

हिन्दी भोजपुरी की माई।

हिन्दी की महिमा है न्यारी।

हिन्दी हर भाषा से प्यारी। 

हिन्दी का सम्मान बढ़ाओ। 

हिन्दी की बगिया महकाओ। 

वर्मा हिन्दी दिवस आज है। 

हिन्दी पर तो हमें नाज है। 

*डा० वी० के० वर्मा*

*सामाजिक कार्यकर्ता/*

*आयुष चिकित्साधिकारी*

*जिला चिकित्सालय बस्ती*