10 लोगों पर दर्ज़ हुआ मुकदमा

 

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के तिगोड़िया निवासी धनीराम यादव ने गांव के ही 10 लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर दुकान में घुसकर मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके भतीजे कृष्ण कुमार से पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी शिवचरन यादव, पवन, अखिलेश , राम चरन, राम मिलन सहित उसके परिवार के 10 लोग उसकी दुकान में घुस आए, गाली देते हुए मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।