बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के भैसा पाण्डेय गांव स्थित एक घर से चोर लाखों रूपए के सोने, चांदी के जेवरात और 65 हजार रूपए नगदी चुरा ले गए। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
भैंसा पांडेय गांव निवासी ओम जी पांडेय ने मुण्डेरवा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है िकवह अपने परिवार के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वानगर में रहकर बच्चों को पढ़ाता लिखाता है। उसके पैतृक घर का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर जेवरात और नगदी चुरा ले गए। 24 अगस्त को दिन में करीब 12 बजे जब वह अपने भैसा पाण्डेय स्थित मकान पर आया तो घर के चैनल गेट का ताला टूटा पाया। घर के अन्दर पहुंचने पर सभी कमरों के ताले टूटे मिले। चोर कमरों में रखे छोटे, बड़े बक्से, सूटकेस, आलमारी आदि को तोड़कर लाखों रूपए के सोने, चांदी के जेवरात, 65 हजार रूपए नगदी चुरा ले गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी। सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।