चाकू से हमला कर युवक को किया घायल

 

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के मजगवा निवासी 22 वर्षीय एक युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मजगवा निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी अनिल कुमार पर अपने चचेरे भाई राजन पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। बताया है कि चाकू से किये गये हमले में उसके चचेरे भाई के पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई, हल्ला गुहार करने पर आरोपी ने गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।