साहू पार में महीनों बीत गए नहीं हुई सफाई कर्मचारी की तैनाती  गांव में लगा कूड़े का ढेर

राजकुमार श्रीवास्तव
सदर ब्लॉक के साहू पार गांव में जगह जगह कूड़े का ढेर है। नाली जाम है।  गंदगी का अंबार लगा हुआ है।  उससे उठती दुर्गंध ने वातावरण को दूषित कर दिया है। जिससे आए दिन आने जाने वाले राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नालिया जाम होने से नाली का गंदा पानी बरसात में सड़क पर पसर जाता है। जिससे मच्छरों का भी प्रकोप बड़ जाता है। गांव के लोगो ने बताया कि कई महीने हो गए है सफाई कर्मचारी गांव में दिखे ही नहीं है जिससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई कर्मचारी नियमित आते तो नहीं लगती  गंदगी का अंबार गांव के लोगो ने कई बार ग्राम प्रधान लाल जी चौधरी से  इसकी शिकायत की गई परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई ग्राम प्रधान लाल जी चौधरी ने बताया कि गांव में सफाई कर्मचारी की तैनाती थी तब गांव की साफ सफाई होती थी लेकिन लगभग 6 महीना बीत गया है  सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं हुई है जिससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है सफाई कर्मचारी की मांग ब्लॉक में  किया गया है जैसे सफाई कर्मचारी की तैनाती होती  है साफ करवा दिया जाएगा