घर के बाहर खड़ी बाइक चुराने वाला गिरफ्तार,चोरी गई बाइक बरामद

 

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव से चोरी बाइक की बरामदगी कर पुलिस व स्वाट टीम ने एक की गिरफ्तारी की है। प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पिपरा गांव में घर के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी हो गई थी। बाइक चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। उकड़ा तिराहा के पास चोरी गई बाइक के साथ सोनहा थाना क्षेत्र के मलपुरवा निवासी मनीष पाण्डेय को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के लिए रवाना किया गया। बताया कि पूछताछ में पकड़े गए चोर ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। बताया कि बाइक चोरी करने के बाद उसे लेकर जा रहा था। एक जगह पेट्रोल ख़त्म हो जाने के कारण उसे छिपा कर रखा था । मौका पाकर रात के समय बाइक लेकर पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भराने जा रहा था कि पकड़ लिया गया।