पंडित ज्वाला प्रसाद मिश्रा संगीत में तान कप्तान के नाम से जाने जाने वाले संगीत पुरोधा के देहावसान से संगीत जगत को अत्यधिक क्षति पहुंची है।* राजेश आर्य

बस्ती। आज पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान बस्ती पर आयोजित शोक सभा में संगीत शिक्षक- राजेश कुमार आर्य ,सचिव- संतोष श्रीवास्तव तथा प्रबंधक- विनोद कुमार उपाध्याय ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि

पंडित ज्वाला प्रसाद जी का जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन शास्त्रीय संगीत की सेवा और नई पीढ़ी को संगीत की शिक्षा देने में समर्पित कर दिया। (तान कप्तान) के नाम से वे केवल बस्ती ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल में लोकप्रिय थे।

उनके द्वारा स्थापित संगीत परंपरा को संस्थान सदैव आगे बढ़ाता रहेगा। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर संस्थान के छात्र एवं छात्राएं में अपर्णा श्रीवास्तव, रीना पाठक, अनिकेत पांडे, आकर्ष शुक्ला,प्रिंस शर्मा, नितेश,प्रमोद आदि मौजूद रहे