अधिवक्ताओं ने विधायक महेन्द्रनाथ यादव को सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ताओं ने विधायक महेन्द्रनाथ यादव को सौंपा ज्ञापन

तहसील परिसर स्थित भवन के जीर्णोद्धार की मांग

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। शनिवार को कमिश्नर कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा, महामंत्री शब्बीर अहमद सहित अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मण्डल ने विधायक महेन्द्रनाथ यादव को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि अधिवक्ताओं की सुविधा के लिये एसोसिएशन की तहसील परिसर स्थित भवन का जीर्णोद्धार कराया जाय।

ज्ञापन देने के बाद कमिश्नर कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा ने विधायक महेन्द्रनाथ को बताया कि एसोसिएशन का तहसील स्थित भवन जर्जर हो गया है, इसके जीर्णोद्धार से अधिवक्ताओं और वादकारियों को भी सुविधा होगी। विधायक महेन्द्रनाथ ने ज्ञापन लेने के बाद अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि अति शीघ्र प्राथमिकता के स्तर पर जीर्णोद्धार का कार्य कराया जायेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से अधिवक्ता श्रीराम यादव, ओम प्रकाशधर द्विवेदी, श्रीकान्त तिवारी, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, विष्णु कुमार श्रीवास्तव, सी.पाल, गिरीश चन्द्र शुक्ल, लालजी पाण्डेय के साथ ही दीनानाथ यादव, गणेश और अनेक अधिवक्ता शामिल रहे।