फर्स्ट लेवल चेकिंग की तैयारी हेतु राजनैतिक दलों की उपस्थिति में खोला गया ईवीएम वेयर हाउस
बहराइच । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफ.एल.सी.) की तैयारियों हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार व अन्य अधिकारियों, भाजपा के प्रशासनिक प्रमुख श्रवण शुक्ल, सपा के जिला उपाध्यक्ष ज़फर उल्ला खां बन्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हमज़ा शफीक की उपस्थिति जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस को ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रिॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित मानक के अनुसार वेयर हाउय को खोला गया। इस अवसर पर सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी गयी।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः