पट्टीदारी की रंजिश को लेकर मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के इन्दौली निवासी जगदम्बा सिंह ने हरिकिशोर सिंह पर पट्टीदारी की रंजिश को लेकर रास्ते में रोक कर गाली देने, लोहे के सरिया से मारने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में तहरीर के आधार पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।