बस्ती। पति, पत्नी के दरकते रिश्तों को जोड़ने में महिला थाना ने भूमिका निभाई।पति, पत्नी के चार जोड़ों को समझा बुझाकर , उनके गिले शिकवे दूर कराया। महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह के प्रयास से वे फिर से साथ रहने को राजी हो गए। उनके गिले शिकवे दूर हुए तो सुलहनामा लिखवाकर उन्हे महिला थाने से राज़ी खुशी विदा किया गया।
एसएचओ महिला थाना शालिनी सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के संभलपुर सियरापार निवासी प्रमिला पत्नी गुलशन,सियरापार निवासी चंचल पत्नी रवि बलरामपुर जनपद के भानपुर थाना क्षेत्र के तेनुआ निवासी आौर वर्तमान में सोनहा थाना क्षेत्र के खोराखार चौका में रह रही नजबुन्निशा पत्नी मेराज अली, मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बेलसुही निवासी तरबुन्निसा पत्नी फकरूल्लाह के बीच विभिन्न कारणों से आपसी मतभेद चल रहे थे। पारिवारिक मनमुटाव के चलते उनके रिश्ते टूटने के कगार पर पहुंच गए थे। दोनो एक सााथ रहने को राजी नहीं थे। मामला महिला थाने पहुंचा तो दोनो पक्षों को बुलाकर उनके बीच वार्ता कराई गई। काफी प्रयास के बाद उनके गिले शिकवे दूर हुए, दोनो पक्ष एक साथ फिर से रहने को राजी हुए, जिसके बाद सुलहनामा लिखवाकर उन्हे महिला थाने से राज़ी खुशी विदा किया गया।